..................... Anupam Kher's mother Dulari blessed PM Narendra Modi, the video went viral! अनुपम खेर की मां दुलारी ने पीएम नरेंद्र मोदी दिया ऐसा आशीर्वाद, वीडियो हुआ वायरल! - Hindi Filmibeat

अनुपम खेर की मां दुलारी ने पीएम नरेंद्र मोदी दिया ऐसा आशीर्वाद, वीडियो हुआ वायरल!

By Filmibeat Desk

गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अलग-अलग राज्यों की झांकियां प्रदर्शित की गई थी। इस पूरे समारोह का प्रसारण टीवी पर लाइव किया गया, जिसकी आनंद आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने लिया। इसी बीच अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी मां दुलारी बाई पीएम मोदी की जबरदस्त तारीफ करती नजर आ रही है। देशभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली के राजपथ पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस मौके पर हर राज्यों की झांकियां प्रदर्शित की गई।

इस पूरे समारोह का प्रसारण लाइव किया गया था, जिसकी आनंद आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ने उठाया | इसी बीच अनुपम खेर ने कुछ मिनट पहले अपने सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी मां दुलारी प्रधानमंत्री मोदी की जबरदस्त तारीफ करती नजर आ रही है।

anupam kher, narendra modi, अनुपम खेर, नरेंद्र मोदी

अनुपम ने वीडियो शेयर कर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी! मैंने मां से आज की गणतंत्र दिवस परेड के बारे पूछा और उन्होंने आपके बारे में जो बातें कहीं वो मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं। मां की बातें दिल से निकलती है। उनका और ऐसी करोड़ों माताओं का आशीर्वाद आपके साथ है।

#HappyRepublicDay!!#DulariRocks प्रधानमंत्री मोदी के तारीफों पल बांधते नज़र आई दुलारी.. सामने आए वीडियो में अनुपम खेर अपनी मां से पूछते है- आपने गणतंत्र दिवस पर परेड देखी। जवाब देते हुए अनुपम खेर की मां कहती है- देखी ना, सुबह 2-3 घंटे।

तभी तो मुझे पता है, इतना सुनते ही अनुपम बीच में टोकते हुए पूछते है क्या? तो वो बोलती है मोदी जी, फिर अनुपम पूछते है मोदी साहब ने क्या किया, बेटे की बात सुनते ही उनकी मां मोदी को सैल्युट करते हुए हंसने लगती है। फिर वो बोलती है- मैं उनको देखकर पता नहीं क्यों खुश होती हूं, मुझे समझ नहीं आता। मुझे ऐसा लगता है जैसे तू वहीं है। मां की बात सुनते ही अनुपम खेर कहते है- क्या बात हैं।

दुलारी की भविष्यवाणी, मोदी ही जीतेंगे--

अनुपम खेर अपनी माँ से कहते है तो टोपी पहनकर अच्छे लग रहे थे। फिर दुलारी कहती है- टोपी पहनकर और मफलर पहना था, ठंड लगती होगी ना, बहुत ठंड है। लेकिन मोदी जी दिल हे अच्छे इंसान हैं | तभी तो भगवान उनके हमेशा साथ हैं | फिर दुलारी जोश में कहती है इस बार भी देखना वो ही चुनाव जीतेंगे मैं लिखकर देती सकती हूँ | इंसान की शराफत काम आती है इंसान को।

उनका स्वभाव ही ऐसा है। अच्छा सा इंसान है। फिर अनुपम खेर कहते हैं- देश के लिए अच्छे है तो उनकी मां भी उनकी हां में हां मिलाते हुए कहती है- बहुत ही अच्छा इंसान है। जो अपने घर के लिए या दूसरों के लिए करेगा वो संसार के लिए अच्छा होता है।

उसका अलग-अलग दिमाग नहीं होता, उसका एक दिमाग होता है। एक दिल होता है कि मुझे सबके लिए अच्छा करना है। मैं कहती हूं मैं किसी के साथ बुरा नहीं करूंगी। मेरे मन में नहीं आता है, मैं पहले दुनिया को आशीर्वाद देती हूं फिर तुम लोगों को देती हूं। सबको प्यार सबकी रक्षा करना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X