अनुपम खेर ने किया रिवील, 'करण जौहर और आदित्य चोपड़ा अब मुझे फिल्में नहीं करते हैं ऑफर'

By Filmibeat Desk

इस साल 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी सुपरहिट फिल्म देने अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में धर्मा, यशराज फिल्म्स और साजिद नाडियाडवाला जैसे बड़े बॉलीवुड बैनरों पर कटाक्ष किया और कहा कि वह मुख्यधारा के बॉलीवुड से गायब हैं क्योंकि ये बड़े बैनर उन्हें अब फिल्में ऑफर नहीं करते हैं।

एक हालिया इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने कहा, "मैं आज भारत में मुख्यधारा के सिनेमा का हिस्सा नहीं हूं। मैं करण जौहर की कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं, मैं साजिद नाडियाडवाला की कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं, मैं आदित्य चोपड़ा की कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं क्योंकि कोई ऑफर ही नहीं आए हैं।"

anupam-kher-reveals-that-karan-johar-aditya-chopra-don-t-offer-him-films-anymore

अभिनेता ने कहा, "मैं इन सभी लोगों का प्रिय था। मैंने सबकी फिल्में की हैं। मैं उन्हें अब मुझे कास्ट न करने के लिए दोष नहीं दे रहा हूं.. लेकिन क्योंकि वे मुझे अपनी फिल्मों में कास्ट नहीं कर रहे थे, मुझे एक रास्ता मिल गया जहां मैंने कनेक्ट नाम की एक तमिल फिल्म की, मैंने टाइगर नागेश्वर राव नाम की एक तेलुगु फिल्म की। मैंने सूरज बड़जात्या की उंचाई भी की है।"

उन्होंने आगे बताया कि उन्हें बुरा लगा लेकिन वह एक अभिनेता के रूप में खुद को फिर से खोज रहे थे। अनुपम खेर ने कहा, "अन्यथा मैं बैठ कर कह सकता था.. कि अरे यार मेरे दोस्त और मेरे जो इतने करीबी थे एक जमाने में, मुझे अब लेते नहीं है फिल्मों में.. तो मैं अब क्या करूं मैं तो बरबाद हो गया। बेशक मुझे तकलीफ होती है, दुख होता है। लेकिन, यह कोई शिकायत नहीं है और न ही मैं हूं मैं इसे लेकर उनके खिलाफ हूं। मैं बस इतना कह रहा हूं कि कभी-कभी जब एक दरवाजा बंद हो जाता है, तो कई खिड़कियां और दरवाजे खुल जाते हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X