"अच्छा हुआ मुझे मिस्टर इंडिया से निकाल दिया गया, मैं ऐसा मोगैम्बो कभी नहीं बन पाता"
बॉलीवुड के कुछ किरदार ऐसे यादगार हैं जिन्हें कोई भी कभी भी बदलना नहीं चाहेगा। ऐसा ही एक किरदार है मिस्टर इंडिया का मोगैम्बो जिसे अमरीश पुरी ने पूरी शिद्दत से निभाया था। लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म के लिए मोगैम्बो की पहली चॉइस अमरीश पुरी नहीं थे।
हाल ही में अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में बताया कि मिस्टर इंडिया के लिए मोगैम्बो की पहली पसंद वो थे। उन्होंने काम भी शुरू कर दिया था। लेकिन दो महीने बाद उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया।

अनुपम खेर बताते हैं कि किसी भी एक्टर को जब फिल्म से निकाला जाता है तो उसे खराब लगता है, मुझे भी लगा। लेकिन फिर जब मैंने मिस्टर इंडिया देखी तो मुझे लगा कि ये बिल्कुल भी गलत फैसला नहीं था। क्योंकि अमरीश पुरी जी ने जैसा ये किरदार निभाया था वैसा मैं कभी नहीं निभा सकता था।
ये पहली बार नहीं है जब अनुपम खेर को अमरीश पुरी का निभाया कोई रोल चाहिए था। आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में भी अनुपम खेर, अमरीश पुरी का किरदार चाहते थे। उन्होंने आदित्य चोपड़ा से कहा भी कि मेरे लिए इतना छोटा सा रोल और अमरीश पुरी जी को इतना बड़ा रोल।
लेकिन आदित्य चोपड़ा ने उन्हें अमरीश पुरी का किरदार देने से साफ मना कर दिया था और समझाया था कि आपका ये छोटा सा रोल ही लोगों के दिल में अपनी बड़ी सी जगह बनाएगा और वैसा ही हुआ।


Click it and Unblock the Notifications












