नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर में Cold War: शाह द्वारा 'जोकर' कहे जाने पर खेर का तीखा जवाब- Video
बॉलीवुड के दो दिग्गज स्टार्स आज विचारधारा को लेकर आमने सामने आ गए हैं। 'अ वेंस डे','डर्टी पॉलिटिक्स' जैसे कई फिल्में साथ में कर चुके नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर में तीखी बहस चल रही है। हाल में ही एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को 'जोकर' बताया था। इस तरह की कई बातें नसीरुद्दीन शाह ने इंटरव्यू वीडियो में बोलीं, जिसके बाद अनुपम खेर ने तीखे स्वर में इसका जवाब दिया है।
अनुपम खेर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जनाब नसीरुदिन शाह साब के लिए मेरा प्यार भरा पैग़ाम!!! वो मुझसे बड़े है। उम्र में भी और तजुर्बे में भी। मै हमेशा से उनकी कला की इज़्ज़त करता आया हूँ और करता रहूँगा। पर कभी कभी कुछ बातों का दो टूक जवाब देना बहुत ज़रूरी होता। ये है मेरा जवाब।'

इन वाक्यों के साथ अनुपम खेर वीडियो शेयर करते हैं। इसमें वह कहते हैं, 'जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब, आपके द्वारा दिए गया इंटरव्यू देखा, आपने कहा मैं जोकर हूं, मुझे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। मैं साइको फैन हूं और ये सब मेरे खून में हूं। आपने जो मेरी तारीफ की उसके लिए आपका धन्यवाद। आजतक आपने जो कुछ कहा मैंने कुछ गलत नहीं बोला लेकिन अब कहता हूं।'


Click it and Unblock the Notifications