Satish Kaushik के जन्मदिन पर इमोशनल हुए दोस्त अनुपम खेर, एक खास वीडियो शेयर कर कही ये बात!

Anupam Kher remembers Satish Kaushik: दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक को याद कर एक बार फिर उनके दोस्त अनुपम खेर इमोशनल हुए हैं। आज यानि की 13 अप्रैल को सतीश कौशिक अपना 67वां जन्मदिन मना रहे होते, लेकिन 8 मार्च को दिल का दौरा पड़ जाने से अचानक ही उनका निधन हो गया। उनके जाने से उनके परिवार समेत दोस्तों की जिंदगी में भी एक खालीपन आ गया है, जिसे अनुपम खेर सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं।
सतीश कौशिक के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है और लिखा कि वो अपने दोस्त के जन्मदिन को सेलिब्रेट करेंगे। इस वीडियो में उन्होंने दोनों की कई खास तस्वीरों को जोड़ा है।
अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "मेरे प्यारे दोस्त सतीश कौशिक! जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! आज बैसाखी को तुम 67 वर्ष के हो जाते। मगर तुम्हारे जीवन के 48 वर्षों तक मुझे तुम्हारा birthday मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसलिए मैंने फ़ैसला किया है कि आज शाम को हम तुम्हारा जन्मदिन शानदार तरीक़े से मनाने की कोशिश करेंगे! शशि और वंशिका के साथ वाली सीट ख़ाली होगी। Come my friend and watch us celebrate #SatishKaushikNight with #Music #Love and #Laughter!"
तस्वीरों में अनुपम खेर और सतीश कौशिक को कई मौकों पर साथ पोज करते देखा जा सकता है। उनके साथ बोमन ईरानी, अनिल कपूर, राजपाल यादव और गुलशन ग्रोवर भी हैं। नेटिजन्स भी इनकी यादों को देखकर इमोशनल हो रहे हैं और पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें, अनुपम खेर, सतीश कौशिक और अनिल कपूर काफी अच्छे दोस्त थे और अक्सर एक दूसरे के घर भी साथ समय गुजारते थे।


Click it and Unblock the Notifications











