अनुपम खेर और उनके भाई पर किसी ने बनाया Funny Memes- अभिनेता ने ट्वीट कर दिया ये जवाब
देश में कोरोना वायरस से लगातार चल रहे लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर ऐसी ऐसी तस्वीरें और मीम्स सामने आते रहते हैं जो कि चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसे में ही इस समय अभिनेता अनुपम खेर और उनके भाई राजू खेर को लेकर एक मीम सामने आया है। ये मीम काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इस फनी मीम में अभिनेता और उनके भाई को संडे और मंडे यानि रविवार और सोमवार का नाम दिया गया है।
दरअसल क्रिएटर ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें अनुपम खेर और उनके भाई राजू नजर आ रहे हैं.. अब ये तो सभी जानते हैं कि अनुपम और राजू एक दूसरे से काफी ज्यादा मिलते जुलते हैं। ऐसे में क्रिएटर ने लिखा है.. ये ऐसा समय चल रहा है जिसमें रविवार और सोमवार दोनों एक ही तरह के नजर आ रहे हैं।
I FOR INDIA- ऋतिक रोशन ने इसलिए बजाया पियानो- कोविड- 19 हीरोज की सहायता


Click it and Unblock the Notifications