Anupam Kher पहुंचे अटारी- वाघा बॉर्डर, फैंस से की बड़ी अपील!

Anupam Kher in Attari- Wagah Border- बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म "ऊंचाई" के प्रमोशन का समय काफी एन्जॉय कर रहे हैं। आज कल अनुपम खेर अमृतसर पहुंचे हुए हैं। जहाँ वे गोल्डन टेम्पल गए और अपनी फिल्म के सक्सेस के लिए अरदास लगाई। इसके बाद अभिनेता अटारी-वाघा बॉर्डर की ओर रवाना हुए। जहाँ वो बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में शामिल हुए, भारत के जवानों के साथ कुछ पल बिताएं।
उनमें कई साडी महिला जवान शामिल थी। अनुपम ने इस ख़ास मौके का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट कू (Koo App) पर शेयर किया जिसमें अनुपम को भारतीय जवानों के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं और वह काफी खुश भी लग रहे हैं।
वीडियो में उन्होंने महिला जवानों के साथ कुछ पल बिताए और अपने फैंस को एक बड़ी अपील भी करते सुना गया हैं। उन्होंने अपने फैंस को कहा कि "हर देशवासी को जो भारत में है या विदेश में सभी को एक बार अपनी ज़िन्दगी में इस जगह पर ज़रूर आना चाहिए।"
इसी के साथ साथ वो कहते हैं कि उन्हें अपने आप पर गर्व है कि वह इस देश का वासी हूँ और इस देश ने मुझे बहुत कुछ दिया हैं। अनुपम खेर ने भारतीय जवानों को अंत में धन्यवाद किया और साथ ही साथ उन्होंने जवानों के साथ भारत माता की जय और वन्दे मातरम् का नारा भी लगवाया।


Click it and Unblock the Notifications











