..................... Anupam kher post a throwback photo on his 34th wedding anniversary - Hindi Filmibeat

शादी की 34वीं सालगिरह पर अनुपम खेर ने पोस्ट की ये शानदार तस्वीर- किरण खेर से कही ये बात

अभिनेता अनुपम खेर का नाम आते ही एक ऐसे अभिनेता की तस्वीर उभरकर सामने आती है जो कि काफी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर है। आज अनुपम खेर अपनी शादी की 34वीं सालगिरह मना रहे हैं और इस मौके पर उन्होने एक पोस्ट किया है। अनुपम खेर और किरण खेर ने आज से 34 साल पहले लव मैरिज की थी। अनुपम खेर ने शादी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि.. 'डियरेस्ट किरण! शादी की 34वीं सालगिरह मुबाकर हो।

बहुत लंबा वक्त जिंदगी के साथ में तय किया है हमने..34 साल गुज़र गए, लेकिन लगता है जैसे कल की ही बात है।' गौरतलब है कि ये तस्वीर पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

anupam kher, kirron kher, अनुपम खेर, किरण खेर

अनुपम खेर की शादी की बात करें तो ये उनकी पहली शादी नहीं थी क्योंकि उन्होने पहली शादी गौतम बैरी से की थी, जिससे उन्हें बेटा सिकंदर खेर है। इसके बाद साल अनुपम खेर 1985 में किरण खेर से शादी की।

अनुपम और किरण चंडीगढ़ में साथ में थिएटर करते थे और बेस्ट फ्रेंड्स भी थे। बता दें कि इस समय किरण खेर राजनीति में एक जाना माना नाम हैं और उन्होने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X