..................... Anupam Kher and Paresh Rawal come out in support of Kangana Ranaut - Hindi Filmibeat

अनुपम खेर, परेश रावल ने दिया कंगना रनौत का साथ- कहा, कंगना के खिलाफ इतना जहर क्यों!

कुछ ही दिनों पहले कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में कंगना घुड़सवारी करती दिख रही हैं, लेकिन नकली घोड़े पर। दरअसल, यह एक डमी था, जिसे क्लोजअप शॉर्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस वीडियो को लेकर कंगना को खूब ट्रोल किया।

अब अनुपम खेर और परेश रावल ने इस वीडियो की हंसी उड़ाने वाले लोगों को खूब खरी खोटी सुनाई है। अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- कंगना रनौत के खिलाफ इस शख्स के मन में कितना जहर है। इसे ही 'एक्टिंग' कहते हैं बेवकूफ। दुनिया भर के एक्टर ऐसा ही करते हैं। यही उनका काम है। कंगना सालों तक फिल्मों में किये अपने मेहनत और लगन की वजह से जानी जाएगी। जबकि तुम्हें उसका नाम इस्तेमाल करके सिर्फ 5 मिनट का फेम मिला है..'

Kangana Ranaut

वहीं, इसी ट्वीट को परेश रावल ने भी शेयर किया है.. और लिखा- इन मूर्खों को लगता है कि हॉलीवुड फिल्मों के सुपरमैन और बैटमैन असली में उड़ते हैं.. वहां कोई कैमरा ट्रिक या सीजी इफेक्ट्स नहीं होता..

गौरतलब है कि कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। हालांकि बजट ज्यादा होने की वजह से फिल्म को हिट नहीं कहा जा सकता। लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि कंगना ने एक बार फिर प्रूव कर दिया कि वह एक दमदार एक्ट्रेस हैं।

बहरहाल, यहां देंखे कंगना का वह वीडियो, जिसे किया गया वायरल-

{video1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X