बड़ी खबर:अनुपम खेर की मां-भाई और परिवार कोरोना पॉजिटिव, VIDEO में बताया पूरा किस्सा
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद रविवार सुबह अनुमप खेर ने एक वीडिया जारी कर ये सूचना दी कि उनका परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनकी मां दुलारी और उनके भाई कोरोना संक्रमित हुए हैं। इतना ही नहीं उनकी भाभी और भतीजी में भी कोरोना पाया गया है।
Recommended Video
अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर बताया कि मां दुलारी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके भाई, भाभी और भतीजी के इतनी सावधानी लेने के बाद भी कोरोना हो गया है।हालांकि अनुपम खेर ने कहा कि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।

वह कहते हैं कि पिछले कुछ दिनों से मेरी मां जिन्हें आप दुलारी के नाम से जानते हैं उन्हें भूख नहीं लग रही थी। वह कुछ खका नहीं रही थीं। सिर्फ सोती रहती थीं। हमने डॅाक्टर की सलाह पर उनका ब्लड टेस्ट करवाया। जिसमें सबकुछ ठीक निकला। फिर डॅाक्टर ने कहा कि आप इनका सिटी स्केन करवाइए। वहां पर उनका कोविड 19 टेस्ट हल्का पॉजिटिव निकला है।
मैं और मेरे भाई ने भी अपना टेस्ट करवाया। जिसमें मेरे भाई राजू हल्के कोरोना संक्रमित हैं। मैं निगेटिव निकला हूं। हमारी फैमिली का भी टेस्ट हुआ। भतीजी और भतीजा का टेस्ट करवाया। मेरी भाभी और भतीजी कोरोना संक्रमित निकले हैं। मेरा फर्ज था। आप सब लोगों को इस बात की जानकारी देना।


Click it and Unblock the Notifications











