अनुपम खेर ने 200 का नोट देकर गरीब का बनाया वीडियो, भडके लोग बोले- इसकी जरूरत नहीं थी..

anupam kher

अनुपम खेर भले ही फिल्मों में नजर ना आते हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर वीडियोज और तस्वीरें साझा करते हैं जिनको काफी पसंद किया जाता है।

इस वक्त भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनुपम खेर ने एक बुजुर्ग का वीडियो शूट किया है जो कि कंघी बेंच रहा है। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद अनुपम खेर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल अनुपम खेर ने वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए बुजुर्ग को पैसे दिए, उसके बाद लोग भड़क गए।

दरअसल लाइव वीडियो के दौरान अनपुम खेर ने इस शख्स को 200 को दो नोट दिए थे। वीडियो अनुपम खेर कहे हैं, ''क्या नाम है आपका?'' शख्स जवाब देते है, ''राजू।'' अनुपम खेर कहते हैं, ''आपने कहा कि आज आपका बर्थडे है, तो घरवाले कहां हैं।''

शख्स कहता है, 'घर पे।'' इसके बाद अनुपम खेर कहते हैं कि, ''आप कंघी बेंचते हैं और तो आपकी कंघी कोई खरीदता है? क्यों मुझे कंघी बेचने थोड़ा गलत हो जाएगा।'' इसके बाद अनुपम खेर, उनको 200 के दो नोट देते हैं। जैसे ही वीडियो वायरल होता है लोग कई तरह के कमेंट्स करना शुरु कर देते हैं।

एक ने लिखा है, ''इतना बड़ा एक्टर, सिर्फ 200 रुपए दिया।'' एक ने लिखा, "मेरा सारा कंघी बिक जाएगा, आपका एक भगवान से" - गॉड ब्लेस यू।'' एक ने लिखा, ''क्या फ़ायदा इतना बड़ा एक्टर होने का सिर्फ 400 रुपये ही दिया।'' एक ने लिखा, ''मदद करो बेइज्जती नहीं...वीडियो जरूरी नहीं था।''

एक ने लिखा, ''क्या साले इतने बड़े लोग सिर्फ 200 रुपये दिए।'' एक ने लिखा, ''हेल्प कर वीडियो...पोस्ट करना अच्छा नहीं होता।'' एक ने लिखा, ''मैं तो जरूरतमंद को 500 खुद देती हूं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। इस वक्त ये वीडियो सामने आकर फैल गया है। हालांकि लोगों के कमेंट्स पर अनपुम खेर का रिेएक्शन नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वी़डियो..

More from Filmibeat

Read more about: anupam kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X