..................... Anupam Kher Lost 7 Kg Weight In Just 3 Months At The Age Of 69 For Vijay 69 Video Viral - Hindi Filmibeat

3 महीने में 69 साल के एक्टर ने कम किया 7 किलो वजन, वीडियो शेयर कर बोला- कुछ भी हो सकता है...

Anupama Kher Transformation

Anupama Kher Transformation: अनुपम खेर इस समय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'विजय 69' की सफलता को लेकर चर्चा में है। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया है और इसमें वह फिल्म के लिए किए गए स्ट्रगल को लेकर बात करते हुए भी नजर आए।

अनुपम खेर ने इस वीडियो के साथ में कैप्शन में लिखा कि "अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकालने के बाद में आप बदलाव लेकर आ सकते हो। मैं जिस विशेष भूमिका को निभाने की तैयारी में था। मुझे उसके लिए 7 किलो वजन कम करना था और वजन कम करने में मुझे 3 महीने लग गए थे।"

अभिनेता ने आगे लिखा कि "मैं खाने का बहुत शौकीन हूं और इसी के चलते मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं कभी ऐसा कर पाऊंगा। मैं तो यह भी नहीं सोचता था कि 'कुछ भी हो सकता है' ऐसा कह भी पाऊंगा। जय हो।" इस वीडियो में एक्टर ने अपने बढ़े हुए वजन की तस्वीर शेयर की। इसके अलावा उनके ट्रेनर भी नजर आए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्सर सोशल मीडिया पर अनुपम खेर को एक्टिव देखा जाता है और वह फैंस के साथ में पोस्ट भी शेयर करते हुए नजर आते हैं। फिर चाहे उन्हें फैंस को गुड मॉर्निंग बोलना हो या फिर किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर बताना हो। वह अक्सर सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं।

अगर हम अनुपम खेर के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनकी 'विजय 69' फिल्म रिलीज हुई है। दर्शकों का इस फिल्म को काफी प्यार मिला। लेकिन वह एक अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक भी हैं और अपकमिंग प्रोजेक्ट 'तन्वी द ग्रेट' की तैयारी में लगे हुए हैं।

Read more about: anupam kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X