अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क में एक्टिंग स्कूल खोला
खेर कहते हैं, "अभिनय एक सार्वभौमिक कला है और इसे सिखाकर लोगों को उत्कृष्ट बनाया जा सकता है। यह एक ऐसी कला है जिसने सीमाओं से परे वैश्विक विषयों व शूटिंग स्थलों पर फिल्में बनाकर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अवरोधों को तोड़ दिया है। यह स्कूल केवल बॉलीवुड के लिए ही कलाकार तैयार नहीं करेगा बल्कि यहां प्रशिक्षित कलाकार कहीं भी अभिनय कर सकेंगे।"
टीवी एशिया उत्तर अमेरिका में दक्षिण एशियाई समुदाय के लिए शुरू हुआ 24 घंटे का पहला चैनल है। अप्रैल, 1993 में भारतीय महानायक अमिताभ बच्चन ने इसकी स्थापना की थी। वर्ष 1997 में उद्यमी व सामुदायिक नेता एचआर शाह ने टीवी एशिया के अधिकार खरीद लिए थे और इसे एक चैनल का आकार दे दिया था।
शाह कहते हैं, "उत्तर अमेरिका में भारतीय मूल के ऐसे कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं जिनके पास उनकी प्रतिभा के प्रोत्साहन के लिए कोई मंच नहीं है।" उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए यह शुरुआत की जा रही है। यह चैनल भारतीय समुदाय, उसकी संस्कृति, परम्पराओं और परिवार पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications












