गरीव बच्चों को पढाएंगे अनुपम खेर
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि वे समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। वे इसके लिए एक शैक्षणिक कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे।
अनुपम ने कहा, "हम समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराना चाहते हैं।" वे इसके लिए 'स्कूल ऑफ लाइफ' नामक कार्यक्रम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के इस तबके के लोगों को वे शिक्षा के साथ परिस्थितियों से मुकाबला करना भी सिखाएंगे।
'स्कूल ऑफ लाइफ' अनुपम खेर फाउंडेशन का हिस्सा है। बच्चों की पढ़ाई के कार्यक्रम का नेतृत्व उज्जवल चटर्जी कर रहे हैं। अनुपम ने कहा कि वे चाहते हैं समाज के वंचित वर्गो के बच्चों के लिए कार्यक्रम की शुरुआत की जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actor anupam kher अभिनेता अनुपम खेर बॉलीवुड वंचित वर्ग शैक्षणिक कार्यक्रम bollywood education programme


Click it and Unblock the Notifications