अनुपम खेर ने बेइज्जती कर महेश भट्ट तो उतारा स्टेज से नीचे, सरेआम हाथ झटककर निकल पड़े आलिया भट्ट के पापा

Anupam Kher Insult Mahesh Bhatt- महेश भट्ट बेशक इस वक्त फ्री हैं लेकिन कई बार उनकी कुछ ना कुछ कंट्रोवर्सी सुनाई दे ही जाती हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनुपम खेर ने महेश भट्ट को सरेआम बेइज्जत कर दिया है?
इस वीडियो में उनको अनुपम खेर सबसे सामने स्टेज से उतारते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया ये फैल रहा है और लोग हैरान हैं कि अनुपम खेर आखिर ऐसा कैसे कर सकते हैं। एक वो दौर था जब अनुपम खेर ने महेश भट्ट के निर्देशन में काम किया था और अब ये वीडियो लोगों से हजम नहीं हो रहा है।
स्टेज से उतारा
अनुपम खेर किसी फिल्म की प्रमोशन पर हैं और उनके साथ महेश भट्ट पोज दे रहे हैं। इस बीच अनुपम खेर अचानक किसी बात से गुस्साए लगते हैं। अनुपम खेर कहते हैं, ''भट्ट साहब अब आपको जाना चाहिए।''
इसपर महेश भट्ट बोलते हैं, ''अच्छा मुझे जाना है?'' जैसे ही वो नीचे उतरते हैं अनुपम खेर उनको सहारा देते हैं लेकिन महेश भट्ट उनका हाथ छिटक देते हैं। इस बीच कोई पूछता है, ''भट्ट साहब आप जा रहे हैं?'' महेश भट्ट कहते है, ''मुझे बोला गया है जाओ।'' इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है।
पुराना वीडियो
बता दें कि ये वीडियो अभी का नहीं बल्कि काफी पुराना है। महेश भट्ट का अंदाज देखकर साफ समझ आ रहा है कि वो काफी नाराज होकर गए हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि आलिया भट्ट के पापा इस बेइज्जती का जवाब देते हैं या नहीं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए महेश भट्ट को ही ट्रोल कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











