अनुपम खेर की मां ने कोरोना को दी मात, अस्पातल से मिली छुट्टी-VIDEO
अभिनेता अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर मां की सेहत के बारे में प्रशंसकों को बताया। हाल में ही अनुपम खेर के परिवार के कई सदस्यों को कोरोना हो गया था। जिनमें उनकी मां दुलारी देवी, भाई राजू और भतीजी शामिल थीं। अनुपम खेर की मां पिछले कई दिनों से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन अब अनुपम खेर ने बताया कि उनकी मां पहले से ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Recommended Video
अनुपम खेर की मां दुलारी ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। वीडियो में वह मास्क लगाए अस्पताल से घर वापस लौटती नजर आ रही हैं। अनुपम खेर भी मां के स्वस्थ होने पर काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही मां से जुड़ा एक मजाक भी अभिनेता ने शेयर किया।

अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, ये वीडियो उस दिन का है जिस दिन माता को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा था। मुझे वक़्त से पहले आया देखकर जब उसने मुझे 'पागल' कहा तो मैं समझ गया कि वह ठीक हो रही है। माँ को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में वक़्त लगेगा। पर आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। टच वुड।
बता दें अमिताभ बच्चन के परिवार के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अनुपम खेर के घर से भी ये बुरी खबर आई थी। इसके बाद अनुपम खेर ने भी कोरोना टेस्ट करवाया लेकिन उनका टेस्ट नेगेटिव आया। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अभी भी अस्पताल में हैं। वहीं ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। अच्छी बात ये हैं कि बच्चन परिवार की सेहत में सुधार है।


Click it and Unblock the Notifications