पाकिस्तान में फिल्म रिलीज के बाद अनुपम खेर हुए बुरी तरह से ट्रोल, यूजर्स बोले 'यही है देशभक्ति'
अनुपम खेर की फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर में अनुपम खेर ने शानदार अभिनय किया है लेकिन फिल्म भारत में मुंह के बल गिरी है। ये फिल्म पू्र्व पीएम मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को भारत में सफलता ना मिल पाने के बाद इसको पाकिस्तान में रिलीज किया गया है। फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज करने के अभिनेता अनुपम खेर काफी ज्यादा मुश्किल में हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर फैंस ने उनको काफी ज्यादा खरी खोटी सुनाई है और ट्रोल किया है।
कुछ फैंस ने उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाया है। इस फिल्म पत्रकार संजय बारू के रोल में अक्षय खन्ना भी नजर आ रहें हैं। मनमोहन सिंह के कार्यकाल को उनके प्रेस सलाहकार संजय बारू ने एक किताब में उतारा है जिस नाम से फिल्म बनी है।

इस फिल्म को आज पाकिस्तान में रिलीज किया गया है। गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे और सोनिया गांधी की मजबूत छवि को भी इस फिल्म में बखूबी दर्शाया गया है। फिलहाल आप देखिए ट्रेलर्स ने किस तरह से अनुपम खेर को खरी खोटी सुनाई है...


Click it and Unblock the Notifications











