प्रवासी मजदूरों पर दुख व्यक्त करने पर बुरी तरह ट्रोल हुए अनुपम खेर- लोग बोले 'घड़ियाली आंसू'
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच लोग कितना ज्यादा परेशान हुए हैं इसकी जानकारी तो आप सभी को है ही लेकिन प्रवासी मजदूरों ने जो तकलीफ उठाई है वो सबसे ज्यादा है। कई मजदूर लगातार भूखे प्यासे कई दिनों से पैदल अपने घरों की तरफ चलने के लिए मजबूर हैं जिनमें बच्चे और बूढों के साथ साथ गर्भवती महिलाएं भी शामिल है। इस मामले में हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है..
जिसमें वो प्रवासी मजदूर के दुख दर्द को साझा करते हुए और इसपर दुख व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन उनके इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद काफी तेजी से ट्रोलिंग शुरु हो गई।

लोग उनको सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुना रहे। गौरतलब है कि अनुपम खेर अक्सर मौजूदा सरकार की तारीफ करते हैं जिसको लेकर लोगों नें उनको घेर लिया। लोगों का कहना है कि इस वीडियो में आपने पीएम नरेंद्र मोदी को टैग क्यों नहीं किया? देखिए कमेंट्स...


Click it and Unblock the Notifications











