राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी से धूमे अनुपम खेर, बयान देते हुए कहा- 'श्री राम लला का अवध लौटना...'

Anupam Kher: इस वक्त देश में अलग ही खुशी का माहौल है। हर तरफ चहल-पहल देखने को मिल रही है। सब एक ही मुद्दे को लेकर बात कर रहे हैं वो है राम मंदिर। जाहिर है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, इसको लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। अब इसको खुशी जताते हुए एक्टर अनुपम खेर ने अपनी बात रखी है।
राम मंदिर को लेकर अनुपम खेर का बयान-
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी लेकिन इसके लिए अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हो गए है। हर तरफ इसको लेकर ही खबरें हैं। हर तरफ राम मंदिर को लेकर बातें हो रही हैं। अब हाल ही में इस विषय पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपना बयान दिया है।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड के कई सारे स्टार्स को भी राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ न्योता भेजा गया है। इस लिस्ट में एक्टर अनुपम खेर का नाम भी शामिल है। अयोध्या राम मंदिर विजिट को लेकर अनुपम खेर ने 18 जनवरी को वीडियो शेयर किया है।
अयोध्या राम मंदिर को लेकर वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कहा, "जय श्री राम! मैं 22 जनवरी को अयोध्या अपने पूर्वजों और खासकर अपने दादा जी पंडित अमरनाथ जी का प्रतिनिधित्व करूंगा! ये सब राम मंदिर की स्थापना का सपना देखते थे! मेरे सभी कश्मीरी हिंदू भाई बहन आत्मिक रूप से मेरे साथ होंगे!"
जय श्री राम!
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 18, 2024
मैं 22 जनवरी को अयोध्या अपने पूर्वजों और ख़ासकर अपने दादा जी पंडित अमरनाथ जी का प्रतिनिधित्व करूँगा! ये सब राम मंदिर की स्थापना का सपना देखते थे! मेरे सभी कश्मीरी हिंदू भाई बहन आत्मिक रूप से मेरे साथ होंगे! 🙏
श्री राम लल्ला का अयोध्या लौटना यह विश्वास जगाता है कि,… pic.twitter.com/If8BVdmjvD
उन्होंने आगे कहा, "श्री राम लला का अयोध्या लौटना यह विश्वास जगाता है कि, जिस किसी की भी अपनी एक अवधपुरी कहीं छूट गई है, तो वो एक रोज मिल जरूर जाएगी। यह श्री राम का ही आशीर्वाद है कि मुझे इस ऐतिहासिक समारोह में सम्मिलित होने का, और आपसे यह खुशी बांटने का अवसर मिला है। मैं आप सब के लिये भी प्रार्थना करूंगा! जय श्री राम।"
22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे कई सितारे-
देश और दुनिया से कई सारे लोग 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगे। ऐसे में बात बॉलीवुड सेलेब्स की करें तो अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, संजय दत्त, अक्षय कुमार और हेमा मालिनी समेत कई स्टार्स को न्यौता भेजा गया है। बीते दिन टीवी सीरियल रामायण की लीड स्टार कास्ट दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल और सुनील लहरी अयोध्या पहुंचे थे। फिलहाल तो हर किसी को 22 जनवरी का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications












