..................... ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार शूटिंग पर लौटीं नीतू कपूर, अनुपम खेर बोले- चिंटू बहुत खुश होगा anupam kher encourage actress neetu kapoor for jug jug jiyo film shooting after rishi kapoor death - Hindi Filmibeat

ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार शूटिंग पर लौटीं नीतू कपूर, अनुपम खेर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद कई महीने बीत जाने के बाद एक्ट्रेस नीतू कपूर एक बार फिर काम पर लौट आई है। उनके सेट पर लौटने के बाद उनके को-स्टार और दोस्त इमोशनल होते दिखे। अनिल कपूर के बाद अनुपम खेर ने नीतू कपूर के लिए इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने बीती रात एक्ट्रेस ने चंडीगढ़ में मुलाकात की। यहां मिलने के बाद अनुपम खेर को ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ बिताए लम्हों को याद आई।

इंस्टाग्राम पर नीतू कपूर के लिए अनुपम खेर ने पोस्ट लिखा, वह लिखते हैं- डियर नीतू, पिछली रात चंडीगढ़ में तुमसे ऋषि कपूर के बिना मिलना काफी मुश्किल सा रहा। तुमसे मिलने के बाद न्यूयॉर्क में तुम दोनों के साथ बिताए हर लम्हा याद आया। हम लोगों ने साथ में आंसू तक बहाए लेकिन हम लोगों का बॉन्ड हमेशा मजबूत रहा है। ये तस्वीर याद दिलवाती है कि चिंटू जी कितनी बड़ी शख्सियत थीं आज वह तुम्हें देख कर बहुत खुश होंगे।

मैं आपके काम पर लौटने से बहुत खुश हूं।आपने वापस काम पर लौटने से दूसरों को भी मजबूती दी है और सभी को खुश किया है।याद रखना कि कुछ रिश्ते टेप रिकॉर्डर के पोज के बटन की तरह होते हैं वे वहीं से शुरु होते हैं जिन्हें वहां छोड़ा गया होता है। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X