कोरोना वायरस के कहर पर अनुपम खेर का देसी नुस्खा, जबरदस्त वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। ऐसे में पेरिस में होने वाले फैशन वीक से दीपिका पादुकोण ने भी कन्नी काट ली है। अब इस जानलेवा वायरस से लोगों को बचाने के लिए एक्टर अनुपम खेर ने देसी नुस्खा शेयर किया है। अनुपम खेर की ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह लोगों को घरेलू नुस्खा बताकर कोरोना वायरस से सर्तक रहने के लिए कह रहा है।
अनुपम खेर एक ऐसे अभिनेता हैं जो हमेशा हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। इससे पहले वह सीएए और एनआरसी से लेकर तमाम विषयों पर अपनी राय रख चुके हैं। इस बार लोगों को उन्होंने कोरोना वायरस से लोगों को सचेत रहने की राय दी।


Click it and Unblock the Notifications