खतरनाक ब्लड कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर, अनुपम खेर ने पुष्टि करते हुए बताई कैसी है पत्नी की हालत- POST
किरण खेर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर किरण खेर के कैंसर होने की खबर सामने आईं। जिसके बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई। कुछ लोगों ने कहा कि ये अफवाह है तो किसी ने कहा सच। इस दौरान बुधवार को चंडीगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि किरण खेर कैंसर पीड़ित हैं। लेकिन इन खबरों पर अब किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर का रिएक्शन सामने आया है।
अनुपम खेर ने बताया कि किरण खेर ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। 68 वर्षीय बीजेपी सांसद किरण खेर को मल्टीपल माइलोमा नाम की बीमारी है जो कि ब्लड कैंसर की तरह होता है। मैं ये इसीलिए शेयर कर रहा हूं कि अफवाहें न फैलाई जाए। मुझे विश्वास है कि किरण पहले की तरह स्वस्थ हो जाएंगी। और भी मजबूत होकर उभरेंगी।

वह आगे लिखते हैं कि अभी डॉक्टरों की निगरानी में किरण का इलाज चल रहा है। वह हमेशा से फाइटर रही हैं इस बार भी वह अच्छी फाइट देंगी। किरण खेर हमेशा ही हर काम करती हैं। यही वजह हैं कि लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। आप सभी अपनी दुआएं दें। वह रिकवर कर रही हैं और जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगी। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।

परिणीति चोपड़ा ने भी किया पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने अनुपम खेर के पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, सर हम सब किरण जी के लिए दुआएं कर रहे हैं।

फैंस ने भी दी हिम्मत
किरण खेर की बीमारी के बारे में जैसे ही फैंस को पता चला तो वह भी उनके लिए दुआएं मांगने लगे।

किरण खेर की फैमिली
बता दें किरण खेर ने दूसरी शादी अनुपम खेर से साल 1985 में की थी। किरण खेर के पहली शादी से एक बेटा सिकंदर है जबकि अनुपम और किरण के बच्चे नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











