सेंसर ने मिस्टर भट्टी.... से की मनमोहन-बुश की छुट्टी!

इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनुपम खेर ने कहा कि सेंसर बोर्ड के इस फैसले से उन्हें बेहद धक्का पहुंचा है। सेंसर बोर्ड को किसी के नाम से कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अनुपम खेर ने ट्वीट किया है कि सेंसर बोर्ड ने मेरी फिल्म मिस्टर भट्टी ऑन छुट्टी के संवादों से जॉर्ज बुश और मनमोहन सिंह के नाम हटाने के लिए कहा है। यह जाहिर तौर पर हैरान करने वाली बात है।
अनुपम ने कहा, मिस्टर भट्टी ऑन छुट्टी एक कॉमेडी फिल्म है जहाँ फिल्म में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में है और उनका किरदार एक बड़े जासूस का है, जिसके पास राष्ट्रपति बुश के लिए एक ऐसी योजना है, जिससे वो विश्व में शान्ति ला सकता है और यदि फिल्म से किरदार का नाम हटता है तो इसका पूरा सब्जेक्ट मर जायगा।
इस फिल्म के निर्देशक करण राजदान हैं जहाँ फिल्म की कहानी एक लापता ब्रिटिश महिला के इर्द गिर्द घूमती है। अनुपम की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 21 जून को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications