लाखों की भीड़ में चेहरा ढककर राम लला के दर्शन करने पहुंचे अनुपम खेर, शख्स ने कहा- 'पहचान गए भैया'

anupam kher

अनुपम खेर का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस ने जब ये देखा तो छूटते ही एक बात कही है कि ये खतरनाक साबित हो सकता था। जी हां, दरअसल 22 जनवरी को वीआईपी बनकर राम मंदिर गए अनुपम खेर ने इस तरह से राम लला के दर्शन किए हैं जो कि चर्चा का विषय है।

दरअसल आज सुबह राम लला के दर्शन के लिए पट खोले गए थे इस दौरान वो आम लोगों के साथ में भीड़ के साथ अंदर घुसे और इस दौरान उन्होने चेहरे को मफलर से ढंक रखा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।

मुंह बांधकर राम लला के दर्शन करके आए अनुपम खेर का कहना है कि उनको राम लला ने पहचान लिया। वीडियो को कुछ पैपराजी पेज पर भी साझा किया गया है।

अनुपम खेर ने लिखा, ''कृपया अंत तक देखे: कल मैं आमंत्रित अतिथि बनकर राम मंदिर गया था! पर आज सबके साथ चुपचाप मंदिर जाने का मन किया। भक्ति का ऐसा समंदर देखने को मिला कि हृदय गद गद हो उठा। लोगों का राम जी को देखने का उत्साह और भक्तिभाव देखते ही बन रहा था। जब मैं निकलने लगा तो एक भक्त हल्के से कान में बोला, "भैया जी मुंह ढकने से कुछ नहीं होगा! राम लल्ला ने पहचान लिया!" #जयश्रिराम।''

इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''आज आप अभिनय से भी दिल जीत लिए।'' एक ने लिखा, ''जिन्होनें अपने घर खेत दुकान और मंदिर खोये हैं... वही इस मंदिर और भावना को समझ में आता है।''

एक ने लिखा, ''वाह अनुपम जी... बहुत बढ़िया...आप हमारी तरह एक आम नागरिक हेतु मंदिर जी गए..जय जय श्री राम।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। बता दें कि अनुपम खेर जब मंदिर गए थे तब कई लाख लोग वहां पर मौजूद थे।

Read more about: anupam kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X