Pathaan के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अनुपम खेर ने बायकॉट गैंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- लोग प्रतिशोध में..

 anupam kher

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान की रिलीज पहले कितना बवाल हुआ था ये किसी से छिपा नहीं हैं। इस दौरान काफी कम ऐसा सितारे थे जो कि शाहरुख खान और पठान के लिए खड़े थे। लगातार बॉलीवुड और शाहरुख खान के बायकॉट को लेकर बातें की जा रहीं हैं। हालांकि अब फिल्म ऐतिहासिक रूप से हिट हो चुकी है और इसपर कई लोगों के पॉजिटिव रिएक्शन अब आ रहे हैं। इस वक्त अभिनेता अनुपम खेर का एक बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है जो कि उन्होने पठान और सिनेमा के बायकॉट को लेकर दिया है।

उन्होने कहा, "आप ट्रेंड देख के थोड़ी फिल्म देखेंगे। कोई भी नहीं जाता ट्रेंड्स पढ़के। अगर आपको ट्रेलर अच्छा लगा तो आप जाएंगे फिल्म देखने। जब फिल्म अच्छी है तो दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। लोग तो प्रतिशोध से जाते हैं कि 'मुझे तो देखनी है फिल्म'। इसे नष्ट करने की शक्ति किसी में नहीं है।

लोग नफरत की प्रवृत्ति के खिलाफ प्रतिशोध की भावना के साथ फिल्म देखने भी जाते हैं।'' इस दौरान वो डीएनए से बात कर रहे थे। अनुपम खेर का ये बयान काफी चर्चा में है और लोग लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि अनुपम खेर अपनी बात काफी बेबाकी से रखते हैं।

हालांकि उन्होने बेशरम रंग विवाद के दौरान चुप्पी बनाई थी। शाहरुख खान के साथ अनुपम खेर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और डीडीएलजे जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में उनके पिता का रोल भी किया है।

अनुपम खेर लगातार काम कर रहे हैं और काफी दिग्गज कलाकार हैँ। कुछ समय पहले वो अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को सुर्खियों का हिस्सा बने थे और लोगों के द्वारा उनको काफी पसंद किया गया था। हालांकि फिल्म को लेकर काफी विवाद भी सामने आए थे।

Read more about: pathaan anupam kher shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X