..................... My book will be about optimism and positivity: Anupam Kher | किताब लिखेंगे अनुपम खेर - Hindi Filmibeat

किताब लिखेंगे अनुपम खेर

By Staff

Anupam Kher
फिल्‍म 'ए वेडनस डे' के बाद बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का करियर एक नये मुकाम पर है। उन्‍होंने ब्रिटिश फिल्‍मकार गुरिंदर चढढा की फिल्‍म साइन करने के साथ एक किताब लिखने का फैसला किया है।

जिसमें वे एक अभिनेता, पति, पिता और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने अनुभवों को कलमबद्ध करेंगे। उनकी यह किताब सकारात्‍मक सोच पर आधारित होगी।

उन्होंने बीते 8 नवंबर को लाइफटाइम टीचर्स अचीवमेंट अवार्ड दिए जाते वक्त अपने विचारों को किताब की शक्ल देने का फैसला किया।

खेर ने कहा कि पहले तो मैं झुंझलाया क्योंकि लाइफटाइम अवार्ड उन्हें दिए जाते हैं जिन्होंने अपने सारे अरमान पूरे कर लिए हों लेकिन फिर मैंने देखा कि मेरे साथ ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा, फैशन डिजाइनर मनीष अरोड़ा और व्यवसायी ललित मोदी को भी यह सम्मान दिया गया।

खेर ने कहा कि इसने मुझे अपनी जिम्मेदारियों के बारे में सोचने पर विवश किया। मैंने सोचा कि मैं अपने अनुभवों पर एक किताब लिखूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X