..................... Anupam kher bold statement says the kashmir Files should win every award। अनुपम खेर का बोल्ड बयान द कश्मीर फाइल्स को हर पुरस्कार मिलना चाहिए - Hindi Filmibeat

भड़के अनुपम खेर का कड़ा बयान - द कश्मीर फाइल्स को हर पुरस्कार मिलना चाहिए, नहीं तो धोखाधड़ी होगा

बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने द कश्मीर फाइल्स को पुरस्कार से जोड़कर एक बयान दिया है। उनका यह बयान चर्चा में छा गया है। द कश्मीर फाइल्स का नाम साल 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म में शामिल है। इसके सामने अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का भी स्टारडम फीका पड़ गया था। इस फिल्म में अनुपम खेर ने मुख्य भूमिका निभाई।

The Kashmir Files

उनकी जमकर तारीफ भी हुई। इस फिल्म को लेकर अनुपम खेर ने कहा है कि उन्हें पुरस्कार मिलना चाहिए। कार्तिकेय 2 की सफलता पर निखिल सिद्धार्थ के साथ मीडिया से बात करते हुए अनुपम खेर से पूछा गया कि क्या वह द कश्मीर फाइल्स के लिए पुरस्कारों की उम्मीद कर रहे हैं। अभिनेता ने हमेशा की तरह खुलकर अपने विचार साझा किए। और इस पर कहा कि कश्मीर फाइल्स के लिए जिस मस्ती में मुझे अवॉर्ड नहीं मिला... वो मजा ही धोखाधड़ी होगा। आप कैसे नहीं दे सकते हैं हर अवॉर्ड्स द कश्मीर फाइल्स को बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट एक्टर, बेस्ट फिल्म का अवार्ड।"

 द कश्मीर फाइल्स को हर अवॉर्ड मिलना चाहिए

द कश्मीर फाइल्स को हर अवॉर्ड मिलना चाहिए

इसके बाद अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने हंसकर आगे कहा कि ये बात में अहम से नहीं कर रहा हूं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि द कश्मीर फाइल्स को हर अवॉर्ड मिलना चाहिए। वरना आप असली नहीं हो सकते हैं।" बातचीत के दौरान, अनुपम को अनुराग पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया।

द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर

द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर

कश्यप की हालिया टिप्पणी कि उन्हें उम्मीद है कि द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर में भारत की प्रविष्टि के रूप में नहीं चुना गया है, खेर ने पहले टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और फिर कहा, "कौन है वो, कौन है अनुराग कश्यप?" व्यंग्यात्मक रूप से उन्होंने कहा कि मीडिया यही सुनना चाहता है।

द कश्मीर फाइल्स की 250 करोड़ के करीब की कमाई

द कश्मीर फाइल्स की 250 करोड़ के करीब की कमाई

अनुपम ने तब गंभीरता से जवाब दिया कि मैं अनुराग कश्यप की बतौर फिल्म निर्माता बहुत इज्जत करता हूं। वहबहुत अच्छे निर्देशक हैं। पर उनका सर्टिफिकेट थोड़ी चाहिए हमें।वो कोई सर्टिफिकेट थोड़ा ना बांट रहे हैं कि ये अच्छे हैं और ये अच्छे नहीं हैं। हम उसके लिए बहुत खुशकिस्मत हैं।" आपको बता दें कि द कश्मीर फाइल्स हिंदी की 13 वीं ऐसी फिल्म है,जिसने250 करोड़ से अधिक की कमाई की है। द कश्मीर फाइल्स का बजट 14 करोड़ के करीब का रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X