सतीश कौशिक को याद कर फिर इमोशनल हुए अनुपम खेर, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, हेड मसाज देते आए नजर

Anupam Kher remembers Satish Kaushik: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का गुरुवार को निधन हो गया। 66 वर्ष की उम्र में सतीश कौशिक को हार्ट अटैक आया उनकी मौत हो गई। गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से मुंबई लाया गया और उनका अंतिम संस्कार हुआ। सतीश कौशिक पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके निधन से उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है। उनके बेस्ट फ्रेंड अनुपम खेर पूरी तरह टूट गए हैं।
अनुपम खेर ने सतीश कौशिक और अपना एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इस थ्रोबैक वीडियो में अनुपम खेर सतीश कौशिक को हेड मसाज देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अनुपम खेर और सतीश कौशिक साथ में मस्ती करते और अच्छा समय बिताते नजर आ रहे हैं। इसके साथ अनुपम खेर ने भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा है।
अनुपम खेर ने लिखा है- 'मौत जीवन का अंत करती है.... रिश्तों का नहीं'। इस वीडियो में अनुपम खेर कहते नजर आ रहे हैं- 'प्रोड्यूसर को खुश करने के लिए देखो क्या-क्या करना पड़ता है।' वहीं, सतीश कौशिक भी अनुपम खेर द्वारा दिए जा रहे हेड मसाज का लुत्फ उठा रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं।
सतीश कौशिक इसके बाद अनुपम खेर से कहते हैं कि, ऐसे ही एक्स्ट्रा डेट्स दे दे बस। वहीं, अनुपम खेर उनसे कहते हैं, दूसरी फिल्मों के लिए ना। इस पर सतीश कौशिक कहते हैं, नहीं इसके लिए। वहीं, सतीश कौशिक अनुपम खेर से कहते हैं- 'खेर साहब आप बहुत अच्छी मसाज भी करते हैं एक्टिंग के अलावा ये काम भी आप बहुत अच्छा करते हैं। इसके बाद सतीश कौशिक कहते हैं- 'तूने मेरी प्रोडक्शन की सारी टेंशन दूर कर दी। थैंक्यू डियर थैंक्यू सो मच।'
बता दें कि, अनुपम खेर और अनिल कपूर, सतीश कौशिक के जिगरी दोस्त थे। अनुपम खेर ने अंतिम समय का वाक्या शेयर किया और बताया कि आखिरी वक्त में सतीश कौशिक के साथ क्या-क्या हुआ था। अनुपम खेर ने ट्वीट कर सबको जानकारी दी कि, उनके जिगरी दोस्त सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की खबर पर पीटीआई से बातचीत की थी।
उन्होंने बताया कि, सतीश कौशिक उस वक्त दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी की शिकायत शुरू हुई। उन्होंने कहा- 'वो बेचैनी महसूस करने लगे थे और ड्राइवर से अस्पताल ले जाने को कहा। रास्ते में ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उस वक्त रात करीब 1 बज रहा था।'


Click it and Unblock the Notifications











