अनुपम खेर को मिला अवार्ड

शनिवार को राजधानी के मौर्या शेरेटन होटल में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान खेर के साथ कई अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।
इनमें निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष ललित मोदी, फैशन डिजायनर मनीष अरोड़ा, गायिका सुनिधि चौहान और उद्योगपति संजीव बिकचंदानी शामिल हैं। इन सबको 'अचीवमेंट ऑफ द इअर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बॉलीवुड अभिनेता राहुल खन्ना और अभिनेत्री मानसी स्कॉट ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इन पुरस्कारों के लिए कई नामी-गिरामी हस्तियों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications