द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर: सोनिया गांधी के साथ बिस्किट का आनंद लेते मनमोहन सिंह, Video
अनुपम खेर कितने शानदार अभिनेता है ये तो किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है..वो किसी भी किरदार में जान फूंक सकते है। इस समय अनुपम खेर फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म की शूटिंग कर रहें है जो कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर आधारित है। गौरतलब है कि खुद अनुपम खेर उनका किरदार पर्दे पर निभाते हुए नजर आने वाले हैं जो कि काफी मुश्किल किरदार है।
हाल ही में अनुपम खेर ने एक वीडियो फिल्म के सेट से पोस्ट किया है जो कि धड़ाधड़ वायरल हो रहा है लोग इसको काफी शेयर कर रहें है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि अनुपम खेर और फिल्म में सोनिया गांधी का रोल निभा रहीं है सुजैन बर्नेट नजर आ रहीं हैं।

दोनो लोग चाय के साथ साथ बिस्किट का भी आनंद ले रहें है। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चकी है और लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो कि 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
अभिनेता अनुपम खेर ने कहा था कि ये फिल्म उनकी जिंदगी सबसे बेहतरीन फिल्म है और मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व काफी अच्छा है। उनका ये भी कहना है कि इतिहास मनमोहन सिंह की अच्छाई को हमेशा याद रखेगा।


Click it and Unblock the Notifications











