मुरादाबाद में डॉक्टरों की टीम पर पथराव- वीडियो देखकर भड़के अनुपम खेर- बोल डाली ये बात

इस समय देश में कोरोना वायरस के चलते काफी दहशत का माहौल है और लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि पीएम ने लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है और अब ये 3 मई तक फॉलो करने को कहा गया है। इस माहौल में जब डॉक्टर्स और पुलिस अपना काम 24 घंटे कर रहे हैं तो वहीं कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं जो कि काफी खराब लगती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है जिससे अभिनेता अनुपम खेर काफी ज्यादा गुस्से में आ गए और ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

कुछ दिनों पहले मुरादाबाद में एक जगह रोगियों के जांच के लिए पहुंची डॉक्टर्स की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया था और इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद इस मामले पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

anupam kher, अनुपम खेर

अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. 'डॉक्टर्स पर कुछ लोगों को हमला करते हुए देखता हूँ तो अफ़सोस भी होता है और बेहद ग़ुस्सा भी आता है। जो हमारी जान बचाता है हम उसकी जान के दुश्मन कैसे हो सकते हैं।

#मुरादाबाद के डॉक्टर का खून से सना चेहरा देखकर बहुत तक़लीफ हुई। उससे भी ज़्यादा तकलीफ़देह है कुछ ख़ास लोगों की ख़ामोशी!' उनका ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इसके पहले सुपरस्टार सलमान खान ने भी इसको लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X