एक बार फिर से दिखेगी सूरज, सलमान और अनुपम की तिगड़ी

बहुमुखी प्रतिभा के धनी अनुपम खेर.. ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है। अनुपम खेर ने ट्विट किया कि सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म की पटकथा सुनी, गजब है, अद्भुत है, आदमी बड़ा प्रतिभावान है, इसमें काम करने की खुशी है।
मालूम हो कि सूरज बड़जात्या की सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन... में तीनों साथ दिखायी पड़े थे। और पूरे बीस साल बाद तीनों फिर से पर्दे पर जलवे बिखेरने को तैयार हैं। अनुपम खेर ने सूरज की अंतिम निर्देशित फिल्म विवाह में..भी अहम रोल निभाया था। यह फिल्म भी एक बड़ी हिट थी।
कहा जा रहा है कि सूरज बड़जात्या की फिल्म बड़े भैय्या में सलमान खान डबल रोल में दिखायी पड़ेंगे। यह फिल्म 2015 में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ आपको पहली बार दीपिका पादुकोण दिखायी पड़ सकती हैं।
गौरतलब है कि बड़जात्या ने ही सबसे पहले 1989 में सलमान और भाग्यश्री के साथ 'मैंने प्यार किया' पेश की थी। यह फिल्म तीनों के लिए ही बेहद सफल साबित हुई थी। इसके बाद 1994 में सलमान और बड़जात्या ने फिर साथ काम किया और 'हम आपके हैं कौन' के साथ सफलता दोहराई। इस फिल्म में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका की थी।
हालांकि इसके बाद उनकी तीसरी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' को पहले फिल्मों जैसी सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन एक बार फिर से तीन दिगग्ज बड़े भैय्या. को लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं.. देखते हैं पर्दे पर तीनों क्या गुल खिलाते हैं?


Click it and Unblock the Notifications