अनुपम खेर ने गौरव के साथ स्वीकारा दिलीप साहब का लाइफटाइम अचीवमेंट

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने दिलीप साहब को लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया है जिसे बहुत ही गौरव के साथ अनुपम खेर ने स्वीकार किया। 5 दिन चलने वाले इस फेस्टिवल का उद्घाटन भी अनुपम खेर ने ही किया।

दिलीप साहब की ओर से अवार्ड स्वीकार करते समय अनुपम खेर ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है और वो इसे स्वीकार करके अभिभूत हैं। वहीं खुद को लाइफटाइम अचीवमेंट मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि इस काम में अभी कम से कम 30 साल बाकी हैं। लेकिन उन्होंने अवार्ड लेने की रिहर्सल कर ली है।

दिलीप साहब के साथ अपने अनुभव बांटते हुए अनुपम खेर ने कहा कि मैंने दिलीप साहब से बहुत कुछ सीखा है।यहां तक कि एक फिल्म में मैंने उनसे थप्पड भी खाया है। दिलीप साहब की तरफ से मेरा सम्मान करने के लिए मैं आयोजकों का आभारी हूं।

वहीं अवार्ड पाकर खुशी ज़ाहिर करते हुए दिलीप साहब की पत्नी सायरा बानू ने एक वीडियो मेसेज के ज़रिए सबको धन्यवाद दिया और बताया कि इस अवार्ड से वो बहुत गौरवान्वित महसूस करती हैं और सबका शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें तसल्ली है कि लोगों के बीते ज़माने के कलाकारों का काम याद है और उसे पूरी तवज्जो देना भी जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X