अनुपम खेर ने सिनेमा में 37 साल किये पूरे, 'सारांश' के एक सीन को किया रिक्रिएट, हुए इमोशनल- देखें वीडियो
हिंदी फिल्मों के उम्दा कलाकार अनुपम खेर ने इंडस्ट्री में 37 साल पूरे कर लिये हैं। अपनी डेब्यू फिल्म 'सारांश' से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अभिनेता ने कहा कि, अगर उन्हें पहली फिल्म 'सारांश' नहीं मिली होती तो वह ये उपलब्धि हासिल नहीं कर पाते। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी यह फिल्म ताराचंद बड़जात्या प्रोड्यूस की थी।
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- "सिनेमा में मेरी 37वीं सालगिरह। मेरी पहली फिल्म सारांश के आज 37 साल पूरे हो गये। यह एक बेहतरीन शुरुआत थी जिसकी कोई कलाकार कल्पना करता है। इसके कुछ दृश्य अब भी मेरे जेहन में ताजा हैं। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इस फिल्म के बाद मेरा भविष्य क्या होगा। मैं बस अपना सबकुछ देना चाहता था। अगर मैं आज फिल्मों से जुड़ा हूं तो यह सिर्फ और सिर्फ 'सारांश' की बदौलत है।"

इसके साथ ही अभिनेता ने कहा कि वह महेश भट्ट, राजश्री फिल्म्स और दर्शकों के शुक्रगुजार हैं.. जिनका प्यार और सहयोग मिला। इस वीडियो में अनुपम खेर ने फैंस के लिए फिल्म सारांश के एक चर्चित सीन पर अभिनय भी किया और वीडियो में बेहद भावुक होते दिखे।


Click it and Unblock the Notifications