मुस्लिम बनकर काम नहीं मिल रहा तो... अनूप जलोटा ने दी एआर रहमान को ऐसी सलाह, खड़ा हुआ विवाद

मशहूर कंपोजर एआर रहमान इन दिनों अपने बयान की वजह से मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। एआर रहमान के क्मयुनल बयान ने संगीत और फिल्म जगत को पूरी तरह से हिला दिया। एआर रहमान ने यह भी कहा कि मु्स्लिम होने की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है। पिछले आठ सालों में उनके काम में कमी आ रही है। उनके इस बयान के बाद तमाम लोगों ने उनकी आलोचना की। वहीं बता दें कि अब एआर रहमान के इस स्टेटमेंट पर गायक अनूप जलोटा का भी रिएक्शन आया है।

Anup Jalota

काम नहीं मिल रहा तो हिंदू बन जाओ

एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा कहते हैं कि पहले म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान हिंदू थे बाद में उन्होंने अपना धर्म बदला और वह मुस्लिम हो गए। उन्होंने बहुत नाम कमाया। लोगों के दिलों में उनकी खास जगह भी है, लेकिन अगर उन्हें ऐसा लगता है कि हमारे देश में मुस्लिम होने की वजह से उन्हें फिल्मों में म्यूजिक देने के लिए काम नहीं मिल रहा है तो वह दोबारा हिंदू भी बन सकते हैं। इससे उन्हें विश्वास हो जाएगा कि हिंदू बनने के बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना शुरू हो जाएगा। अगर उन्हें ऐसा ही लगता है तो मैं उन्हें सलाह दूंगा कि फिर हिंदू बन जाएं और फिर देखें कि फिल्में मिलती हैं या नहीं। इसी के साथ ही अनूप जलोटा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि एआर रहमान ने काम नहीं किया है। उन्होंने बहुत काम किया है। उन्होंने 5 सालों में 25 सालों की मेहनत की है। इसके आगे मैं और क्या कहूं। उन्होंने कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स भी दिए हैं।

क्या कहा था एआर रहमान ने

दरअसल 1990 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले एआर रहमान ने बीबीसी एशियन को इंटरव्यू दिया था उन्होंने कहा था कि मैंने कभी पहले ऐसा महसूस नहीं किया लेकिन आठ सालों में ऐसा हो रहा है शायद पावर शिफ्ट की वजह से। जो लोग क्रिएटिव नहीं है वह लोग अपनी पावर का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह शायद कम्यूनर थिंक की वजह से हो रहा है। ऐसा कई बार होता है कि उन्होंने आपको बुक किया, लेकिन म्यूजिक कंपनी ने कोई और 5 कंपोजर को हायर कर लिया फिर मैंने कहा ठीक है मैं फैमिली के साथ एंजॉय कर लेता हूं।

More from Filmibeat

Read more about: anup jalota ar rahman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X