पिता की हत्या करने वाला अभिनेता पुलिस की गिरफ्त में

मृत अरुण कुमार गाजियाबाद के रहने वाले थे जो हत्या होने के दो दिन पहले ही अपने बेटे अनुज से मिलने मुंबई आए थे। अनुज एक कंपनी का सीइओ है जो टी वी ऐड और रेडियो कंटेंट बनाने का काम करती है। ऐसा कहा जा रहा है कि अनुज और उसके पिता के बीच फ्लैट को किराए पर देने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जिसके कारण ही उनकी हत्या हुई।
अनुज टिक्कू पर आरोप है कि उसने अपने पिता के सीने को 12 बार चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या की है। उनका यह बेटा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। अनुज ने फिल्म नो वन किल्ड जेसिका, रब ने बना दी जोड़ी, खोया खोया चांद, ईएमआई और नो स्मोकिंग जैसी कई फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications