सलमान खान के घर पर फायरिंग वाले अनुज थापन की पुलिस कस्टडी में मौत, चौंकाने वाली वजह आई सामने!

salman khan

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी अनुज थापन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। पता चला है कि आरोपी ने पुलिस कस्टडी में ही आत्महत्या कर ली है। सुसाइड की कोशिश के बाद उसको आनन फानन में अस्पताल लाया गया था जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया।

एक अधिकारी के अनुसार, पीटीआई ने बुधवार दोपहर को बताया कि अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के लॉक-अप में आत्महत्या का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाद में दिन में अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा कई तरह की बातें की जा रही हैं।

लोग कर रहे हैं ऐसी बातें

एबीपी न्यूज ने इस खबर को जैसे ही पोस्ट किया लोगों के मुंह से कई तरह की बातें सुनाई दे रही हैँ। कुछ का कहना है कि उसने सुसाइड घबराकर किया है तो किसी का कहना है कि उसकी हत्या हुई है। एक यूजर ने लिखा, ''सुसाइड नहीं है, किसी गैंग ने निपटा दिया।''

एक ने लिखा, ''जब दम नहीं थी तो क्यों गए थे।'' एक ने लिखा, ''राजनीति और सिर्फ राजनीति।'' एक ने लिखा, ''ऐसी कहानियां क्राइम पेट्रोल में देखी है।'' एक ने लिखा, ''इसे कहते हैं #भाईजान की ताकत और वह काम डलवा दिया उसका।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

गैलेक्सी पर की थी फायरिंग

कुछ दिनों पहले अनुज थापन ने अपने साथी के साथ मिलकर सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी। इसके बाद जब दोनों पकड़े गए थे तो उनका कहना था कि सिर्फ डराना चाहते थे, सलमान खान को मारने का उनका कोई प्लान नहीं था। बता दें कि ये आरोप लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपने ऊपर लिया था। उनका कहना था, ''ये सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म बाकी है।'' अब साथी की आत्महत्या के बाद लॉरेंस किस तरह से रिएक्ट करेगा ये देखने वाली बात होगी।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X