अगर सिनेमा की बात करें तो अनुभव सर और मेरा डीएनए एक ही है!’- आयुष्मान खुराना
युवा बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना का मानना है कि सिनेमा की बात आती है तो उनके मेंटर-डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और उनका उनका डीएनए एक ही है। अनुभव और आयुष्मान फिल्म अनेक के लिए एक बार फिर साथ आ रहे हैं जिसमें आयुष्मान उत्तर पूर्व भारत में पोस्टेड एक अंडरकवर कॉप की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को बहुत पसंद अच्छा किया गया और इंडस्ट्री को उम्मीद है कि अनेक बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी। आयुष्मान कहते हैं,
"अनुभव सर और मेरा एक कार्मिक कनेक्शन है। इसमें कोई शक नहीं है क्योंकि कभी-कभी मुझे लगता है कि सिनेमा की बात आती है तो हमारा डीएनए एक ही है। वह यथास्थिति को चुनौती देने वाले फिल्म निर्माता हैं, वह बेहद रिस्क टेकिंग और स्वतंत्र सोच वाले इंसान हैं।

उनकी कोर वैल्यू से मैं जुड़ाव महसूस करता हूं, इसलिए हमारे बीच एक ऐसा रिश्ता है जो ताउम्र बरकरार रहेगा।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि हमें रचनात्मक रूप से जुड़ने और दर्शकों के लिए आर्टिकल 15 जैसी फिल्म देने का मौका मिला। हम लोगों के सामने अनेक प्रस्तुत करने के लिए फिर से साथ काम कर रहे हैं।
एक ऐसी फिल्म जिस पर मुझे बेहद गर्व है। यह एक ऐसी फिल्म है जो भारतीय के रूप में हम सभी को गौरव का अनुभव कराएगी। यह लोगों को एक भारतीय के रूप में हमारी पहचान को लेकर सोचने पर मजबूर करेगी।" आयुष्मान आगे कहते हैं, "मैंने हमेशा से ही लीक से हटकर फिल्मों को तरजीह दी है और अनेक ऐसी ही एक बेहतरीन फिल्म है।
अनुभव सर ने इस फिल्म में एक बार फिर से कमाल कर दिया है और मुझे दर्शकों के इस फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है। "2022 में आयुष्मान के पास शानदार फिल्मों की एक लंबी फेहरिस्त है।
आयुष्मान, अनुभव सिन्हा की अनेक में नज़र आने वाले हैं जो जो 27 मई को रिलीज़ होगी। उनकी अगली फिल्मों में अनुभूति कश्यप की डॉक्टर जी और फिल्म निर्माता आनंद एल राय की एक्शन हीरो शामिल हैं। गौरतलब है कि एक्शन हीरो का निर्देशन डेब्यूटेंट अनिरुद्ध अय्यर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications