थप्पड़ रिलीज़ डेट - तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा झकझोरने को तैयार हैं
अनुभव सिन्हा उन चंद निर्देशकों में से हैं जिनकी फिल्में आपको झकझोर देती हैं और कुछ ना कुछ सोचने को मजूबर करती हैं। चाहे मुल्क के बाद हिंदू - मुसलमान के रिश्ते हों या फिर आर्टिकल 15 के बाद जाति प्रथा। अब वो अपनी अगली फिल्म थप्पड़ के साथ तैयार हैं।
फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य किरदार निभा रही हैं और फिल्म 28 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का ट्रेलर भी इस हफ्ते के अंत तक आ जाएगा।

गौरतलब है कि तापसी पन्नू के लिए 2019 काफी दिलचस्प रहा। उनकी फिल्म बदला और मिशन मंगल ने बॉक्स ऑफिस पर ज़ोरदार कमाई की। वहीं सांड की आंख के साथ वो लोगों के दिलों पर छा गईं।
अब देखना है कि थप्पड़ के साथ तापसी बॉक्स ऑफिस पर कैसा जादू चलाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications