अक्षय कुमार, अजय देवगन ने की तारीफ- लेकिन निर्देशक अनुभव सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना!

By Staff

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम में समुद्र तट की सफाई की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं, वहीं कुछ प्रधानमंत्री की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा का ट्विट लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है।

अनुभव सिन्हा ने अपने ट्विट में लिखा है- He's a bad actor and we like bad acting. (वो एक बुरे अभिनेता हैं और हमें बुरा अभिनय पसंद आता है) .. बता दें, निर्देशक ने अपने ट्विट में किसी का भी नाम नहीं लिखा था। लेकिन लोगों ने इसे सीधा प्रधानमंत्री से जोड़ पर देखा क्योंकि कुछ ही वक्त पहले नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता पहल के तहत अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Anubhav Sinha

अनुभव सिन्हा ने ट्विट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- 'मोदीजी की बात कर रहे हो सर, हमें पता है।' वहीं एक यूजर ने कहा, 'लेकिन खराब एक्टर्स भी अच्छी चीजें सिखा सकते हैं। यह कहना उचित होगा कि अगर प्रधानमंत्री कर सकते हैं, तो हम भी कर सकते हैं। केवल जरूरत अपने प्रेरणा को ढूंढ़ने की है।'

बता दें, प्रधानमंत्री सुबह समुद्र तट पर सैर के लिए पहुंचे थे,जहां गंदगी देख पीएम मोदी ने तट को साफ किया। उनके इस सफाई अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। जिसका कैप्शन था- 'सुबह महाबलीपुरम के समुद्र तट पर साफ-सफाई की। यह काम 30 मिनट तक किया। एकत्र किए कचरे को मैंने जयराज को सौंपा जो होटल स्टाफ का हिस्सा है। इस बात को सुनिश्चित करें कि हमारे सार्वजनिक स्थल साफ-सुधरे रहेंगे। यह सुनिश्चित करते हैं कि हम स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे।'

प्रधानमंत्री के इस संदेश पर आम लोगों समेत बॉलीवुड सितारों ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है। अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे अभिनेताओं ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए लिखा कि- सर्वश्रेष्ठ लीडर वही है जो जनता के सामने उदाहरण के साथ नेतृत्व करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X