..................... अनुभव सिन्हा ने कार्तिक आर्यन को किया सपोर्ट | Anubhav Sinha supports Kartik Aaryan, says 'campaign against actor seems concerted and unfair' - Hindi Filmibeat

अनुभव सिन्हा ने कार्तिक आर्यन को किया सपोर्ट, कहा, 'यह मुझे आयोजित और अनुचित लग रहा है'

By Filmibeat Desk

कार्तिक आर्यन इन दिनों सुर्खियों में हैं। पहले दोस्ताना 2 से कार्तिक के निकलने की खबर आई है, वहीं उसके बाद उनका नाम अन्य निर्माता- निर्देशक और फिल्मों के साथ भी जोड़ा रहा है और उनके अनप्रोफेशनल रवैये को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं। बहरहाल, इस दौरान कार्तिक के फैंस ने हमेशा सपोर्ट दिखाया है।

वहीं, अब फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने भी कार्तिक को सपोर्ट किया है। निर्देशक ने ट्विटर पर लिखा- "जब निर्माता अभिनेताओं को छोड़ते हैं या इसके विपरीत होता है, तो वे इसके बारे में बात नहीं करते हैं। यह हमेशा से होता रहा है। लेकिन कार्तिक आर्यन के खिलाफ यह अभियान मुझे आयोजित और बहुत ही अनुचित लगता है। मैं उनकी चुप्पी का सम्मान करता हूं।"

Kartik Aaryan

इससे पहले प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने भी कार्तिक का साथ दिया है। कार्तिक के बारे में बात करते हुए कुमार मंगत ने कहा कि वो बेहद सुलझे हुए इंसान हैं। उनके सर पर ना तो स्टारडम चढ़ी है और ना ही वो गैर ज़िम्मेदाराना है। कुमार मंगत ने कहा कि कार्तिक, आज भी जहां भी मिलते हैं, पांव छूने के बाद ही बाद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X