अनुभव सिन्हा के बाद अपूर्व असरानी ने किया कार्तिका आर्यन का सपोर्ट, सुशांत सिंह राजपूत का भी जिक्र

फ़िल्ममेकर अनुभव सिन्हा के बाद राइटर अपूर्व असरानी कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में आगे आए हैं। अपूर्व ने एक ट्वीट कर कार्तिक आर्यन का सपोर्ट किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन को कुछ फिल्मों से हटा दिया गया है। कार्तिक आर्यन के फ़ैन्स इस बात से चिंतित हैं कि क्या उन्हें बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्माताओं द्वारा टार्गेट तो नहीं किया जा रहा है। खैर इस तरह का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

अपूर्व ने ट्विटर पर कार्तिक आर्यन को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह बताया कि उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी ब्लॉग लिखा था। अपूर्व ने लिखा है, 'मैं अनुभव सिन्हा का सम्मान करता हूं, उन्होंने कार्तिक आर्यन के खिलाफ चल रहे है इस पूरे मामले को साफ तौर पर कैम्पेन बताया है। एक साल पहले मैंने ब्लॉग में लिखा था कि कैसे सुशांत सिंह राजपूत को परेशान किया गया था। और इसके बाद कई पत्रकारों ने मुझे ब्लैकलिस्ट कर दिया था। अब मुझे ऐसा लग रहा है कि कुछ अच्छे के लिए बदल रहा है।'

Apurva Asrani support Kartik Aaryan

इससे पहले अनुभव सिन्हा ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि सामान्य तौर पर पर जब कोई फिल्म निर्माता अपनी फ़िल्म से किसी अभिनेता को रिप्लेस करता है या कोई अभिनेता फिल्‍म छोड़ता है तो वो इस पर बात नहीं होती है और यह हमेशा ही होता है।

मुझे यह लगता है कि कार्तिक आर्यन के खिलाफ कोई कैम्पेन चल रहा है जो ठीक नहीं है। मैं कार्तिक आर्यन की चुप्‍पी का सम्‍मान करता हूं। अपूर्व सिन्हा ने इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ट्विट किया है।

Dostana 2

Dostana 2


पिछले महीने धर्मा प्रोडक्शन के करन जोहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म Dostana 2 के बारे में ट्वीट किया है जिसमें कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर लीड रोड में नजर आने वाली थीं।

स्टार कास्ट चेंज

स्टार कास्ट चेंज

अब फिल्म की स्टार कास्ट चेंज कर दी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कार्तिक आर्यन को फिल्म के निर्देशक कॉलिन डी'कुन्हा से असहमति थी।

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने बयान में कहा कि फिल्म को "पेशेवर परिस्थितियों" के फ़िल्म की स्टार कास्ट को बदला जा रहा है।

कार्तिक को आनंद एल राय की फिल्म से हटाया

कार्तिक को आनंद एल राय की फिल्म से हटाया

पिछले महीने भी खबरें सामने आई थीं कि कार्तिक को आनंद एल राय की अपकमिंग फिल्म से हटा दिया गया है। हालांकि, आनंद एल राय का इस बारे में कहना था कार्तिक आर्यन के साथ कुछ भी औपचारिक नहीं था। इस तरह की खबरों को अफवाह बताया था।

इसे एक प्रक्रिया बताया था

इसे एक प्रक्रिया बताया था

उन्होंने आगे कहा, 'एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में, हम कई स्क्रिप्ट पर काम करते हैं और इसे अभिनेताओं के लिए पेश करते हैं - यह प्रक्रिया है। अभिनेता मिलते रहते हैं, उन्होंने बताते हैं कि किस तरह का काम कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने इस संबंध में कुछ भी नहीं बोला

कार्तिक आर्यन ने इस संबंध में कुछ भी नहीं बोला

जब अभिनेता सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हैं। और फिर, विषय के आधार पर, यह तय किया जाता है कि आपको उनसे संपर्क करना चाहिए या नहीं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपने उन्हें साइन कर लिया है।" हालांकि कार्तिक आर्यन ने इस संबंध में कुछ भी नहीं बोला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X