2018 की सबसे धमाकेदार कॉमेडी फिल्म.. First LOOK ही शानदार.. 12 स्टार आए साथ!
शायद ही किसी फिल्म में एक साथ इतने शानदार सितारे जुड़े हैं। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है- अभी तो पार्टी शुरु हुई है.... इस फिल्म में सौरभ शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक, पवन मल्होत्रा, दिव्या दत्ता, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, ऋचा चड्डा, साइरस बरोचा, प्रतीक बब्बर और श्रिया पिलगांवकर मुख्य किरदारों में दिखेंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी, जो साल 2018 में रिलीज की जा रही है।
सलमान, शाहरुख और आमिर, BOX OFFICE पर 600 करोड़ का दांव!
फिल्म के लिए अनुभव सिन्हा के साथ सोनी पिक्चर्स ने हाथ मिलाया है। यह राजनीति पर व्यंग्य कसती फिल्म होगी। जाहिर है इतने दिग्गज कलाकारों को साथ लाकर ही निर्देशक ने फिल्म के बेसब्री बढ़ा दी है।

अनुभव सिन्हा ने फिल्म पर बात करते हुए कहा, यह कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है। जब मैंने इसे स्क्रिप्ट के तौर पर लिखना शुरु किया, तो एक ही बार में खत्म कर दिया। मैंने अपनी टीम को स्क्रिप्ट सुनाई और सभी को बेहद पसंद आई। फिल्म की कास्टिंग एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.. इतने सारे कलाकारों को एक साथ लाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरु हो चुकी है।
बहरहाल, यहां जानें आने वाली कॉमेडी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











