Bheed First Look: अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' की पहली झलक रिलीज, दमदार स्टारकास्ट के साथ रिलीज डेट का ऐलान

anubhav-sinha-s-bheed-first-glimpse-released-know-the-powerful-starcast-and-release-date

Bheed: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर अनुभव सिन्हा की आगामी सोशल ड्रामा फिल्म "भीड़" की पहली झलक सामने आ चुकी है। फिल्म के टीजर से हम समझ सकते हैं कि ये कहानी कोविड के दिनों का दर्द बयां करने वाली है, जब लाखों लोगों को अपनी जिंदगी काफी जटिलताओं के बीच गुजारनी पड़ी थी। कई लोगों की जानें गई थीं और कई बेघर हो गए थे।

राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, पंकज कपूर, आशुतोष राणा और दीया मिर्जा अभिनीत से फिल्म 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्देशक ने पहली झलक में साल 2020 की तुलना 1947 के समय से की है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुभव सिन्हा कहते हैं, "भीड़ सबसे खतरनाक समय की कहानी है जिसने मानवता के लिए सब कुछ बदल दिया। फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट में शूट करने का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना था कि कैसे भारत के लॉकडाउन के दौरान सामाजिक असमानता के दृश्य 1947 के भारत विभाजन के दौरान लोगों के समान थे। यह कहानी उन लोगों की है जिनकी जिंदगी एक झटके में बदल गई और उनके जीवन के रंग देश के भीतर सीमा खींचे जाने के बाद खो गए।"

वहीं, भूषण कुमार ने कहा, "भीड़ एक विशेष फिल्म है क्योंकि यह लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए सबसे कठिन समय का सामना करने की कहानी बताती है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कहानी है और इसे निर्देशित करने के लिए अनुभव से बेहतर कौन होगा? फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया है क्योंकि यह हमारे समाज में संघर्ष को दर्शाती है जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं। मुझे खुशी है कि हम एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव के साथ अपने दर्शकों के लिए इतनी महत्वपूर्ण कहानी लाने में सक्षम हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X