अनुभव सिन्हा ने रवि किशन को याद दिलाए अश्लील भोजपुरी गाने, कहा - संसद में ये भी मुद्दा उठाइए
रवि किशन ने संसद में बॉलीवुड और ड्रग्स का मुद्दा उठाया था जिसके बाद जया बच्चन ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। अब फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने भी रवि किशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो बड़े आभारी हैं कि रवि किशन ने बॉलीवुड और ड्रग्स का इतना बड़ा मुद्दा संसद में उठाया। लेकिन बॉलीवुड और नशे पर बात करने के बाद अनुभव सिन्हा ने रवि किशन को और बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।
अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर रवि किशन को टैग किया और लिखा कि बॉलीवुड और नशे पर बात करने के बाद उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में फैली अश्लीलता पर भी बात करनी चाहिए।

अनुभव सिन्हा ने लिखा - पिछले तीस साल से इस भाषा और उस कला के सीने पर नंगा नाच करके एक पूरी पीढ़ी में जो अश्लीलता का ज़हर घोला गया है उस पर भी बात होनी है। ज़िम्मेदार हैं वो।
अनुभव सिन्हा यहीं नहीं रूके। उन्होंने लोगों को आगे आकर रवि किशन को अश्लील भोजपुरी गानों में टैग करने की सलाह दी। उन्होंने लिखा - मैं कांता नहीं हूँ ज़्यादा गाने। ज़रा रवि भाई को टैग करके भोजपुरी के गंदे गानों से अवगत कराएँ। उनकी ज़िम्मेदारी है। वो भोजपुरी सिनेमा के कारण ही आज संसद में विराजमान हैं। वो उठाएँगे आवाज़।


Click it and Unblock the Notifications
