मुल्क: एंटी हिंदू वाले बयान पर बोले अनुभव सिन्हा, पहले फिल्म देंखे बाद में राय बनाएं
अनुभव सिन्हा इस समय फिल्म मुल्क को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर उनको काफी ज्यादा बातें भी सुननी पड़ रही है। कुछ लोगों ने तो उनको एंटी हिंदू कहकर भी बुलाया है। कई तरह की बातें सुनकर अनुभव का बयान आया है कि आप कोई भी बयान देने से पहले इस फिल्म को देखें और बाद में कोई भी राय बनाएं। गौरतलब है कि इस फिल्म का ट्रेलर 9 जुलाई को रिलीज हुआ था जो कि लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि इस फिल्म में लीड रोल में तापसी पन्नू और ऋषि कपूर के साथ आशुतोष राणा नजर आ रहे है। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर लोगों के अलग अलग मत आ रहे है जिस कारण कारण फिल्म चर्चा में चल रही है।

बता दें कि फिल्म का टॉपिक आतंकवाद से संबंधित है और उन लोगों को दिखाया जाता है जो किसी के भड़काने पर भड़क जाते है औऱ हथियार उठा लेते है..इसका मतलब ये तो नहीं होता है कि उनका पूरा परिवार इस सब में शामिल था।
बता दें कि अनुभव को कई लोग हिंदुओं का विरोधी भी बता रहे है। अनुभव की माने तो उनको इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता है और 20 प्रतिशत लोग है जो इसका विरोध कर रहे है..
जबकि बाकी हिंदू और मुस्लिम लोगों ने मुल्क के ट्रेलर का जबरदस्त स्वागत किया है और काफी ज्यादा खुश है। अनुभव सिन्हा कहते है कि ये सिर्फ दो मिनट का ट्रेलर है जिसको देखकर आप पूरी फिल्म का अंदाजा भी नही लगा सकते है..
इसलिए पहले फिल्म देंखे बाद में कोई बयान दें। इस फिल्म में तापसी पन्नू और अशुतोष राणा एक वकील की भूमिका में है जो एक दूसरे के खिलाफ केस लड़ते हुए नजर आ रहे है।
बता दें कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि आशुतोष और तापसी इस फिल्म में जान डालने वाले है। इस फिल्म को लेकर तापसी ने बताया था कि उन्होने फिल्म पिंक में अमिताभ बच्चन को देखकर प्रेरणा ली थी और वकील का किरदार किया है। फिलहाल फिल्म 3 अगस्त को रिलीज हो रही है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications












