'रिटायरमेंट से पहले बॉलीवुड में एक और सुपरहीरो फिल्म तो जरूर बनाउंगा', निर्देशक ने किया खुलासा
आर्टिकल 15 और मुल्क जैसे सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बना रहे निर्देशक अनुभव सिन्हा ने शाहरुख खान की सुपरहीरो फिल्म रा.वन का भी निर्देशन किया था। जो कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। उस फिल्म को काफी निगेटिव प्रतिक्रिया मिली थी। हाल ही में रा.वन की विफलता पर बात करते हुए निर्देशक ने बताया कि उस फिल्म उन्हें कितना प्रभावित किया था। उन्होंने कहा, मैं सालों तक परेशान रहा था।
साल 2011 में रिलीज फिल्म रा.वन में शाहरुख खान, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल मुख्य किरदारों में थे। फिल्म वीएफएक्स से भरपूर थी और भारी भरकम बजट पर तैयार की गई थी। 130 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 114 करोड़ की कमाई की थी।

सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि आम दर्शकों और समीक्षकों ने भी फिल्म पर निराशा जताई थी। वहीं, शाहरुख ने कहा था कि उन्होंने यह फिल्म बच्चों के लिए बनाई थी और उन्होंने फिल्म पसंद की है। लेकिन रा.वन के बाद, निर्देशक अनुभव सिन्हा ने एक लंबा ब्रेक लिया और फिर सीधे साल 2016 में तुम बिन 2 के साथ निर्देशन में वापस आए।


Click it and Unblock the Notifications











