अब डरावनी फिल्मों में हाथ आजमाएंगे अनुभव सिन्हा

By Belal Jafri

Anubhav Sinha
नयी दिल्ली। शाहरुख खान की फिल्म रॉ वन का निर्देशन करने के बाद अब अनुभव सिन्हा डरावनी फिल्मों में हाथ आजमाने जा रहे हैं। बतौर निर्माता अनुभव की पहली डरावनी फिल्म वॉर्निंग होगी।

डरावनी फिल्मों की फ्रेंचाइजी लेने के बारे में अनुभव कहते हैं, मैं एक डरावनी फिल्म के अधिकार ले रहा हूं। दुनियाभर में कई ऐसी फ्रेंचाइजी हैं जो मुझे प्रेरणा देती हैं। इनमें से सबसे पहली श्रृंखला यह है और मैंने इसे दोबारा बनाने के अधिकार खरीद लिए हैं।

अनुभव कहते हैं, मैं वार्निंग के जरिए एक ब्रांड बना देना चाहता हूं। इसी साल मैं इसे शुरू कर रहा हूं और मैं चाहता हूं कि हर साल एक वार्निंग रिलीज करूं। हालांकि अनुभव अपनी इस फ्रेंचाइजी फिल्म के लिए स्टार अभिनेताओं की बजाय उन्हें ही लेना पसंद करेंगे जो कहानी के अनुसार फिट बैठते होंगे।

उन्होंने कहा, मैंने वार्निंग के दूसरे एपीसोड पर भी काम करना शुरू कर दिया है। अगर पहले वाला एपीसोड सफल रहता है तो मैं दूसरे में भी किसी स्टार को नहीं लूंगा। मुझे उनका कोई प्रलोभन नहीं है। हालांकि अनुभव की ही एक दूसरी फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा कर रहे हैं।

इस फिल्म के लिए वे एक स्टार चेहरे की तलाश में हैं। इस पर अनुभव कहते हैं, सुधीर भाई की फिल्म में लगभग 10-12 मुख्य किरदार हैं । उनकी फिल्म की मांग है कि उनमें से कम से कम एक तो कोई जाना पहचाना चेहरा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X