डायरेक्टर अनुभव सिन्हा, हंसल मेहता का बॉलीवुड से इस्तीफा, सुधीर मिश्रा आए साथ, याद किया असल सिनेमा
इस समय बॉलीवुड में नेपोटिज़्म, गुटबाज़ी, अंदर का आदमी, बाहरी आदमी जैसे शब्दों को निशाने पर रखते हुए एक ऐसी बहस चल रही है जिसका कोई ओर छोर नहीं दिख रहा है। इन सबके बीच, डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बॉलीवुड से अपना इस्तीफा दिया।
इसी के साथ मुल्क, थप्पड़, आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों के डायरेक्टर ने अपना नाम भी ट्विटर पर बदल लिया। अनुभव सिन्हा ने अपने नाम के आगे लिखा - नॉट बॉलीवुड।

इसके बाद अनुभव सिन्हा ने उन लोगों को जवाब दिया जो लगातार ये कह रहे हैं कि उनके पास कोई काम नहीं है इसलिए वो ट्विटर पर अपना समय बिताते रहते हैं। अनुभव सिन्हा ने इन लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म का पहला ड्राफ्ट पूरा कर लिया है। तो उनके काम भी काम है।
लेकिन बात केवल बॉलीवुड से इस्तीफे की नहीं थी। क्योंकि इसके बाद हिंदी सिनेमा के तीन शानदार डायरेक्टर अनुभव सिन्हा, हंसल मेहता और सुधीर मिश्रा एक साथ आए और सिनेमा के बारे में वो बातें की जो इस समय हर कोई भूल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
