अनुभव सिन्हा, भूषण कुमार और हंसल मेहता ने मिलाया हाथ, एक्शन थ्रिलर के लिए कसी कमर!
अनुभव सिन्हा को लेकर मशहूर है कि वो काफी शानदार टॉपिक्स पर फिल्म बनाना पसंद करते हैं जो कि समाज को आईना दिखाने का काम करती हैं। इसके अलावा भूषण कुमार ऐसे निर्माता हैं जिनकी फिल्मों का बजट कमाल का होता है और फैंस को पसंद आता है। इसके अलावा बात करें हंसल मेहता की तो वो दिग्गज फिल्म निर्देशक है। ये सभी अपने अपने काम को लेकर पहचाने जाते हैं।
लेकिन आपसे कहा जाए कि ये तीनों एक साथ एक प्रोजेक्ट के लिए जुड़ रहे हैं तो आपका क्या किएक्शन होगा? हालांकि ये पूरी तरह से सही है। खबरें हैं कि भूषण कुमार, अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।

फिल्म एक एक्शन कमर्शियल थ्रिलर फिल्म होगी। हालांकि इन तीनों की तरफ से फिल्म को लेकर किसी तरह का हिंट नहीं दिया गया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट है कि इस फिल्म में लीड एक्टर और एक्ट्रेस दोनों की नए चेहरे होंगे।
अभी इनकी कास्टिंग को लेकर काम चल रहा है। इस खबर से इतना तो तय है कि तीनों मिलकर काफी बड़ा धमाका प्लान कर रहे हैं। एक्शन थ्रिलर की बात करें तो इसके लिए काफी मेहनत और बजट लगता है।
अनुभव सिन्हा की बात करें तो कुछ सालों में उन्होने कई शानदार फिल्में बनाई हैं जिनमें आर्टिकल 15, मुल्क और थप्पड़ शामिल है। इसके अलावा हंसल मेहता ने अलीगढ़, ओमेर्टा और जयते जैसी फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











